उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के माता सीता को टेस्ट ट्यूब कहने वाले बयान को लेकर विपक्षी दल भाजपा को घेरने लगे हैं। आगरा में समाजवादी पार्टी ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका पुतला फूंककर सपाइयों ने विरोध जताया है।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर उपमुख्यमंत्री के पुतला दहन किया।
भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि एक तरफ भाजपा भगवान श्रीराम का मंदिर बनाना चाहती है।
वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री माता जानकी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ डॉ. दिनेश शर्मा पर कानूनी कार्रवाई करने तथा पद हटाने की भी मांग की है।
कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि हिंदुत्व के हितैषी कहने वाले संगठनों को भी उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंकना चाहिए। ताकि भाजपा को इसका कड़़ा संदेश मिले।