कांग्रेस ने गुरुवार(15-2-18) को पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पोल खोल नाम के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शहर के बीचों-बीच एक पॉश कॉलोनी में बने कूड़ेघर के अंदर घुसकर प्रदर्शन किया, वही कमल शुक्ला, पार्षद (कांग्रेस) बजबजाते कूड़े के ढेर बैठ पर गए। कांग्रेस नेे आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर नगर निगम पर बीजेपी का कब्ज़ा है, लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। कांग्रेसियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर नगर निगम के शिकायत निस्तारण में नंबर एक पर रहने के दावों को भी झूठा करार दिया। उन्हेंने कहा कि बीच शहर इस कूड़ेघर से लोगों को बीमरियां हो रही हैं, लेकिन नगर निगम सोया है। आपको बता दें कि कांग्रेसियों ने जिस कूड़ाघर में ये प्रदर्शन किया... वो बेहद पॉश कॉलोनी के बीच बना है.. जिसे लेकर अक्सर शहरवासी नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करते आए हैं।