डाटा चोरी के मामले में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कैंब्रिज ऐनालिटिका नाम की एक फर्म ने फेसबुक के करोड़ो यूजर्स के डाटा के साथ छेड़छाड़ की थी। फर्म ने इसका इस्तेमाल 2016 अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्शन को प्रभावित करने के लिए किया था। इसके बाद से ही यूजर्स के बीच एक नई बहस शुरू हो चुकी है। बहस इस बात पर है कि उनकी जानकारी फेसबुक पर कितनी सुरक्षित है। इस घटना को आसान भाषा में समझा जाए तो, आप अपनी कुछ जानकारी फेसबुक पर साझा करते हैं। जैसे, नाम, पता, ईमेल आइडी, कॉन्टेक्ट नंबर इत्यादि। इन जानकारी को फेसबुक पर कई थर्ड पार्टी एक्सेस करती हैं। ऐसे में कई एप्स आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमे सबसे बड़ी बात ये है कि आपको पता भी नहीं होता है कि आपके अकाउंट में कितने थर्ड पार्टी एप्स हैं।
हम आपको बताएंगे कि अपने फेसबुक अकाउंट पर कैसे थर्ड पार्टी एप्स को देखें और केसे अपनी जानकारी को आप छिपा सकते हैं। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि आप इन एप्स को कैसे डिलीट कर सकते हैं।
Step 1-
अपने फेसबुक अकाउंट को लॉग इन करें।
Step 2-
दाहिनी तरफ(राइट साइड) ऊपर की ओर आपको Settings का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 3-
Settings पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। यहां बाहिनी तरफ (लेफ्ट साइड) आपको Apps ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
Step 4-
Apps Settings पेज पर आपको कई सारे एप्स दिखाई देंगे। ये सभी एप्स आपकी कोई ना कोई जानकारी एक्सेस करते हैं। आपको देखना होगा कि कौन सा एप आपके काम का नहीं है। हमने उदाहरण के लिए Airtel Friend Finder एप को चुना। एप के सामने दिख रहे पेंसिल आइकन पर क्लिक करें।
Step 5-
यहां आपको कई सारे ऑप्शन्स दिखाई दे रहे होंगे।
आप यहां App Visibility की प्राइवेसी को सेट कर सकते हैं।
INFO YOU PROVIDE TO THIS APP- इस आप्शन में एप आपको बताता है कि वो आपके अकाउंट से कौन सी जानकारी हासिल कर रहा है। अगर आप किसी जानकारी को शेयर नहीं करना चाहते, तो उस विकल्प के सामने लगे नीले निशान पर क्लिक करके उसे डिसेबल कर सकते हैं।
आप यहां एप को रिपोर्ट करके आपकी जानकारी को डिलीट करने को भी कह सकते हैं।
Step 6-
अगर आप एप को डिलीट करना चाहते हैं तो Remove App पर क्लिक करें।
Step 7-
फेसबुक आपसे फिर पूछेगा। आप Remove बटन पर क्लिक करके एप को डिलीट कर सकते हैं।